कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कार्य जल्दबाजी में या फिर लापरवाही में करने से बचना होगा, अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य को दूसरों पर छोड़ने की बजाय खुद करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह किसी दूसरे व्यक्ति की गई गलती का इल्जाम आप पर भी आ सकता है, ऐसे में बेहद सतर्कता और सूझबूझ के साथ काम करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना है। किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ आगे बढ़ें, अन्यथा आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।