कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछेक समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से इनका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब होंगे। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप विदेश में अपने करियर और कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो इसमें सफलता पाने के लिए भी अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सप्ताह उत्तरार्ध में जीवनसाथी से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। खट्टी-मीठी तकरार के बीच प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ परछाईं की तरह साथ बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाकर शिव की साधना करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।