कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। बीते कुछ समय से आपके जीवन में जो समस्याएं बनी हुईं थीं, उनमें कमी होने के आसार अभी नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आपको अपने करियर या कारोबार आदि को लेकर बहुत सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर काम करने की जरूरत रहेगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को यदि संभव हो तो आपसी बातचीत से सुलझा लें अन्यथा कोर्ट-कचहरी में जाने पर उसके निर्णय के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी के साथ लूज टॉक करने से बचें अन्यथा आपको दूसरे पक्ष की तरफ से अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।
उपाय: प्रतिदिन तन-मन से शुद्ध होकर हनुमत उपासना करें। शनिवार को सतनजा दान करें।