कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में मिले हुए टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा या फिर कहें महिमा मंडन करने से बचें अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में बिल्कुल लापरवाही न बरतें। अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल न करें अन्यथा उनके द्वारा की गई गलती के कारण आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आपको बाजार में अपने प्रतिद्वंद्वी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास और पहल करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आपका कोई अपना व्यक्ति आपसे रूठा हुआ है तो आपको अपना अहम पीछे छोड़कर उससे संवाद स्थापित करने की जरूरत है। यदि आप ऐसा करते हैं तो गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते में मिठास आ जाएगी। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।