कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आप आपके भीतर अपने काम को बेहतर तरीके से करने और समय पर निबटाने के लिए अलग ही ऊर्जा और आत्मविश्वास नजर आएगा। खास बात यह भी कि आपके सपनों को पूरा करने के लिए हर छोटा-बड़ा आदमी आपकी मदद के लिए पहल करता दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सीनियर तारीफ करेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए लंबे समय से भटक रहे थे तो आपको इस सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। लाभ की दृष्टि से व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह अच्छा जाने वाला है। विशेष रूप से जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या फिर घर की मरम्मत, साज-सज्जा आदि पर पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने या फिर किसी बात को लेकर मतभेद हो जाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि आपकी इस परेशानी को दूर करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल और शमीपत्र चढ़ाकर पूजा करें और शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।