कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके काम और प्रतिष्ठा को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में उनसे खूब सतर्क रहें और अपने लक्ष्य से भूलकर भी न भटकें। इस दौरान किसी भी कागज को बगैर ठीक से पढ़े उस पर हस्ताक्षर न करें। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय के संबंध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से थोड़ा कम लाभ लिए रहेगी, हालांकि इस दौरान आपके कई प्रभावी लोगों से संबंध बनेंगे, जिनके साथ जुड़कर भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। बदलते मौसम में अपनी सेहत को लेकर खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनें आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। आपकी लव स्टोरी में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री या फिर कहें हस्तक्षेप के चलते आपका मन खिन्न रहेगा। ऐसे में लव पार्टनर के साथ किसी भी मुद्दे को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाएं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन एक नारियल को अपने सिर पर सात बार घुमाकर बजते जल में प्रवाहित करें।