Saptaaik Kumbh Rashifal: परिवार में सामंजस्य और एकता बनी रहेगी। आपका खुशनुमा और लोगों के साथ गर्मजोशी से मिलने का नजरिया लोगों को बहुत पसंद आएगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने इष्टमित्रों की मदद से अपनी तमाम मुश्किलों को दूर करके अपने अधूरे कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। जो कारोबार बीते कुछ समय से रेंग-रेंग कर चल रहा था उसमें अचानक से गति आ जाएगी और बाजार में आप दोबारा से अपनी साख बनाने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि अभी आपको बेहद संभलकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता बनी रहेगी। जोश में आकर होश खोने से बचें और भूलकर भी जोखिम भरे निवेश करने की गलती न करें।
इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो आपको इस सप्ताह सुलह-समझौते से उसका समाधान निकल सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आपके रिश्तेदार, बच्चे और बुजुर्गों से जुड़े मामले आपको व्यस्त रखेंगे। परिवार में सामंजस्य और एकता बनी रहेगी। आपका खुशनुमा और लोगों के साथ गर्मजोशी से मिलने का नजरिया लोगों को बहुत पसंद आएगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।