कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में अत्यधिक परिश्रम और संघर्ष के बाद ही सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन सुखद पहलू यह है कि किसी भी कठिन परिस्थिति में न सिर्फ सीनियर बल्कि जूनियर सहकर्मी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेन-देन और खर्च खूब सोच-समझकर कर करना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कुंभ राशि के जातकों को लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन बड़े लाभ तथा नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आप सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या से निजात पाने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी रुचि आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी। इस सप्ताह आपको हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं। चोट-चपेट लगने की भी आशंका है। ऐसे में सावधानीपूर्वक कार्य करें तथा वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी न करें। कुंभ राशि के जातकों को अपने आत्मीय संबंध मधुर बनाए रखने के लिए स्वजनों का उपहास उड़ाने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप किसी के साथ ऐसी बात या फिर व्यवहार न करें जो आपके रिश्तों में दरार डालने का कारण बने। प्रेम संबंध में पनपी गलतफहमियों का संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।