फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (18 To 24 July 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 18 Jul 2022 12:55 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह कभी आपके जीवन की गाड़ी कभी हिचकोले खाते हुए तो कभी हवा से बात करते हुए नजर आएगी।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह कभी आपके जीवन की गाड़ी कभी हिचकोले खाते हुए तो कभी हवा से बात करते हुए नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन आदि को लेकर परिवार के किसी सदस्य के साथ हुआ विवाद आपके मानसिक तनाव का कारण बनेगा लेकिन सप्ताह के मध्य तक यह मामला किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलट जाएगा। इस दौरान आपकी संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि भी आपकी खुशियों का कारण बनेगी। इस दौरान करिअर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। हालांकि इस दौरान आप आलस्य के चलते आप कई अवसरों का लाभ उठाने से चूक जाएंगें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। इस दौरान किसी को कर्ज देने या फिर किसी योजना में पैसा लगाने से बचें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। उसके साथ किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें और उसके निजी जीवन में कम से कम दखल दें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। आपके कठिन समय में जीवनसाथी साये की तरह साथ खड़ा रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करके किसी दिव्यांग या निर्धन व्यक्ति को भोजन सामग्री दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें