कुंभ
कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से किस्मत चमक सकती है। सप्ताह की शुरुआत लंबी या छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा सुखद एवं करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को खूब सहयोग मिलेगा। कायक्षेत्र में आपकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित या पुरस्कृत किया जा सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छाात्रों और विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह उनकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने परिजन एवं शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।