Saptaaik Kumbh Rashifal: किसी योजना अथवा बाजार में फंसा हुआ पैसा निकल आएगा। हालांकि पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को इस दौरान धन का निवेश खूब सोच-विचारकर करने की आवश्यकता रहेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय और आर्थिक दृष्टि से आपका समय ठीक बना हुआ है। इस सप्ताह आपको कारोबार में अपेक्षित लाभ होगा। कारोबार में विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। आप भूमि-भवन को खरीदने में धन निवेश कर सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़े सामान की खरीदारी भी संभव है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपका मन भोग-विलास से जुड़ी चीजों में खूब लगेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आकस्मिक धन की प्राप्ति संभव है। किसी योजना अथवा बाजार में फंसा हुआ पैसा निकल आएगा। हालांकि पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को इस दौरान धन का निवेश खूब सोच-विचारकर करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्य में अनुकूलता बनी रहेगी। आप पाएंगे कि बहुत अधिक संसाधन ना होने के बावजूद आजीविका के क्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहे। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय टारगेट ओरिएंटेट काम करने वालों के लिए शुभ रहने वाला है। उनके सोचे हुए कार्य समय पर बेहतर तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस समय आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। भूमि-भवन का सुख प्राप्त होगा। सुख-साधन बढ़ेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की उपासना और शिव चालीसा का नित्य पाठ करें।