फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (14-20 Nov): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 13 Nov 2022 05:01 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपनी सूझ-बूझ की बदौलत वह सब कुछ पाने में सफल होंगे, जिसके लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे। खास बात यह कि इसमें आपके इष्ट-मित्र काफी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपनी सूझ-बूझ की बदौलत वह सब कुछ पाने में सफल होंगे, जिसके लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे। खास बात यह कि इसमें आपके इष्ट-मित्र काफी मददगार साबित होंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके करियर-कारोबार के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको अपने व्यवसाय आदि में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही साथ उनकी आय के नए स्रोत बनेंगे। बेरोजगार लोगों को किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी नई योजना या कारोबार में निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। इस दौरान करियर-कारोबार या फिर घर-परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में न लें। सप्ताह के अंत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में प्रयास करने पर आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को शमी पत्र चढ़ाकर उनके मंत्रों रुद्राक्ष की माला से जाप करें। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को अन्न, वस्त्र आदि का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें