फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (11 To 17 April 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 10 Apr 2022 12:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kumbh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने ज्ञात और अज्ञात शत्रुओं को लेकर खूब सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपकी योजनाओं में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में समय पर सहयोगियों की मदद न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। ऐसे में किसी भी कार्य को दूसरों के भरोसे करने या छोड़ने की गलती बिलकुल न करें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिक श्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति आदि से जुड़े कुछ मसले अचानक से सामने आ सकते हैं, जिसे सुलझाने में किसी वरिष्ठ की भूमिका काफी मददगार साबित होगी। व्यवसाय में आपको अपने विरोधी से कड़ी चुनौती मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में लंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रेम संबंध से जुड़े मसलों को सावधानी के साथ सुलझाएं। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें