फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (10-16 October): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 10 Oct 2022 12:51 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपनी बुद्धि और विवेक से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपनी बुद्धि और विवेक से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कार्यक्षेत्र में आपको किसी कार्य विशेष के लिए सराहा जा सकता है। इस दौरान आप अपनी योजनाओं को अपने सीनियर के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने में कामयाब होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से संबंधित अटके कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा बाद आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से इष्ट-मित्रों या फिर परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। शनिवार के दिन शनिदेव के सामने या फिर पीपल के पेड़ के नीचे आटे से बना चौमुखा दीया जलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें