फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 06 Jun 2022 12:07 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों पर इस सप्ताह ऋण,रोग और शत्रु तीनों को लेकर खतरा बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर की मरम्मत अथवा सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय करने के लिए जेब से अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों पर इस सप्ताह ऋण,रोग और शत्रु तीनों को लेकर खतरा बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर की मरम्मत अथवा सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय करने के लिए जेब से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है और आपको उधार लेने की नौबत तक आ सकती है। इस सप्ताह आपको उन लोगों से बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है तो आपके पीठ पीछे आपकी योजनाओं को पलीता लगाने की कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में अपनी कार्ययोजना को अंजाम देने से पहले उसका लोगों के सामने गुणगान करने से बचें। इस सप्ताह आपको किसी भी समझौते अथवा योजना से संबंधित कागज पर सोच-समझकर साइन करना चाहिए,अन्यथा आपको बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। यदि आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा शुभचिंतक की सलाह लेना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं,जिससे आपका मन व्यथित रहेगा। घर-परिवार की समस्याओं के चलते आपका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें