फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (05 to 11 Feb): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 04 Feb 2024 03:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने घर की मरम्मत अथवा अन्य कार्यों में अचानक से बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने घर की मरम्मत अथवा अन्य कार्यों में अचानक से बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान कुछ एक घरेलू चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी खटाई में पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के मध्य में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम हैं, इस दौरान उनका मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद अथवा अन्य किसी मामले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। कुंभ राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में बहुत सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़ें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें तथा उसकी भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल अथवा काले जूते का दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें