फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (01-07 May): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 30 Apr 2023 05:06 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह कुंभ राशि के जीवन में पहले से चली आ रही समस्याओं में कमी होती नजर आएगी। इष्ट-मित्रों की मदद से आप तमाम अधूरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 
विज्ञापन

इस सप्ताह कुंभ राशि के जीवन में पहले से चली आ रही समस्याओं में कमी होती नजर आएगी। इष्ट-मित्रों की मदद से आप तमाम अधूरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने करियर और कारोबार को नई दिशा देने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जिसे अमल में लाने के लिए आपको स्वजनों का समर्थन भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नए संबंधों को बनाने वाली साबित होगी। इस दौरान घर की मरम्मत या साज-सज्जा पर जेब से जरा ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है, हालांकि इसके साथ आय के नए स्रोत भी बनेंगे, जिसके जरिए धन की आवक भी आश्चर्यजनक रूप से बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा व्यस्तता लिए रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अचानक से काम का बड़ा बोझ आपके कंधे पर आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अपने तमाम प्रोग्राम कैंसल करने पड़ सकते हैं। इस दौरान घर और बाहर लोगों को मिलाकर चलना आपके लिए हितकर रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवन के कठिन समय में जीवनसाथी का साथ संबल प्रदान करेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें