फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (9 to 15 september): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Sep 2024 02:48 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बेहद सधे हुए कदमों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा अन्यथा हाथ आया हुआ अवसर भी आप खो सकते हैं। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बेहद सधे हुए कदमों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा अन्यथा हाथ आया हुआ अवसर भी आप खो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के समय सेहत और सामान का विशेष रूप से ख्याल रखें क्योंकि इस दौरान आर्थिक एवं शारीरिक हानि होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा दिक्कतों को लिए रहने वाला है। इस दौरान उन्हें बाजार में आई मंदी जूझना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी।

 

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछ एक बड़े खर्च के चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। यदि आप किसी प्रतियोगिता या फिर परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह घर-परिवार में उपजी कलह और जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के जरूरत से ज्यादा दखल देने के कारण आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। 

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें