फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (8 to 14 December): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का साथ जरा कम ही मिल पाएगा। स्वजनों से मतभेद और सीनियर की नाराजगी के चलते आपका मन इस पूरे सप्ताह खिन्न रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का साथ जरा कम ही मिल पाएगा। स्वजनों से मतभेद और सीनियर की नाराजगी के चलते आपका मन इस पूरे सप्ताह खिन्न रहने वाला है। इस सप्ताह अचानक से आने वाली किसी बड़ी अड़चन के कारण आपके कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत शांत मन से अपने कार्य को समय पर सही तरीके से करने की जरूरत बनी रहेगी। आपको इस बात को भलीभांति समझना होगा कि यह सप्ताह लोगों से लड़ने का नहीं बल्कि लोगों को मिलाकर चलने का है। यदि घर और बाहर दोनों जगह इस फार्मूले पर काम करते हैं तो आपकी परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी जोखिम भरी योजनाओं में निवेश न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कामकाज के सिलसिले में अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों को हल करने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें