फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता को पाने के लिए आलस्य छोड़कर कड़ी मेहनत करते हुए समय का प्रबंधन करना होगा, अन्यथा हाथ में आया अवसर निकल सकता है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता को पाने के लिए आलस्य छोड़कर कड़ी मेहनत करते हुए समय का प्रबंधन करना होगा, अन्यथा हाथ में आया अवसर निकल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी भी काम को निबटाते समय दूसरों की बजाय खुद पर भरोसा करके चलना होगा, अन्यथा परिणाम आपके विपरीत हो सकते हैं। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, हालांकि मामला खुद के पक्ष में आने के बाद आप काफी सुकून महसूस करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके संबंध प्रियजनों के साथ बेहद गर्मजोशी भरे रहने वाले हैं। घर-परिवार के सदस्यों में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान किसी मित्र, शुभचिंतक या लव पार्टनर की मदद से आप अपनी किसी बड़ी मुश्किल का हल निकालने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको सत्ता और सरकार की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा और कार्यक्षेत्र में उनके कामकाज की तारीफ होगी। प्रेम संबंध में यदि आपके लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो किसी महिला मित्र की मदद से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और लव पार्टनर के साथ एक बार फिर आपके प्रेम संबंध मजबूत होते हुए नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के संग सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें