Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह थोड़ा बेहतर रहेगा लेकिन बावजूद इसके आपको अपने कामकाज के तरीके और लोगों के साथ बात-व्यवहार में बदलाव की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी।
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह थोड़ा बेहतर रहेगा लेकिन बावजूद इसके आपको अपने कामकाज के तरीके और लोगों के साथ बात-व्यवहार में बदलाव की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी भी कार्य को कल पर टालने अथवा किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें। सप्ताह के प्रारंभ में सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय थोड़ी बहुत बाधाएं आ सकती हैं लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप अपने बुद्धि-विवेक और इष्ट मित्रों के सहयोग से उसे पूरा करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे।
यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव की आशंका बनी रहेगी। आपके सिर पर किसी कार्य का अतिरिक्त भार भी आ सकता है। छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। घरेलू महिलाओं का मन इस सप्ताह धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। इस दौरान आपकी किसी पुराने मित्र या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। यदि आप किसी के साथ मिलकर किसी नये कार्य अथवा व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो आपको बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर भावनात्मक दबाव न बनाएं।
उपाय: प्रतिदिन राम दरबार की पूजा तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें।