फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (31 July- 06 August) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jul 2023 01:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अपने कामकाज या फिर कहें अपने लक्ष्य से भटक सकता है। जिसके चलते उनके पास आया अवसर हाथ से निकल सकता है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अपने कामकाज या फिर कहें अपने लक्ष्य से भटक सकता है। जिसके चलते उनके पास आया अवसर हाथ से निकल सकता है। इस सप्ताह आपको बेवजह की चीजों में मन भटकाने या फिर विवाद में पड़ने की बजाय अपने करियर-कारोबार पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह चीजों को कल पर टालने या फिर दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी पर्यटन या फिर धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

आपकी यह यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आपको अपने उमक्रम में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा लोग जितना अधिक श्रम करेंगे, उनके कार्य की गुणवत्ता उतनी बढ़ती हुई नजर आएगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान पूजा करते हुए द्वादश ज्योतिर्लिंग स्त्रोत का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें