फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (30 september to 06 October): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 29 Sep 2024 05:51 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय तमाम तरह की अड़चनें आ सकती हैं।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय तमाम तरह की अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी सफलता की राह में बाधक बनने का प्रयास करेंगे। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से यह सप्ताह प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने खानपान और बात-व्यवहार दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि आप अपने हिसाब से चीजों को दुरुस्त करने का भरसक प्रयास करेंगे लेकिन आपको उसमें अपेक्षित सफलता कम ही मिल पाएगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपेक्षित लाभ एवं सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। आपको अपनी नीतियों में आमूल-चूल परिवर्तन करने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको घर-परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाएं आहत करने की भूल न करें। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। पुराने रोग दोबार से उभरने की भी आशंका बनी रहेगी। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें