कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का साथ अपेक्षा के अनुरूप कम ही मिल पाएगा वहीं निजी जीवन में आने वाली कुछ एक अड़चनें आपकी मानसिक चिंता का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार के किसी बजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान घर की मरम्मत आदि कार्यों में आपकी जेब से अधिक खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि बड़े खर्चों के बीच आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे। छोटी-मोटी तकलीफों को इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत इस सप्ताह सामान्य रहेगी। यदि आप किसी बड़े पद या फिर अहम जिम्मेदारी को पाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। सप्ताह के अंत में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवन के उतार-चढ़ाव भरे समय में आपका जीवनसाथी संबंध बनेगा।
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाकार शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें।