कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हुई नजर आएंगी। आपको भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। यदि पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कोई बाधा आ रही थी तो वो किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से दूर हो जाएगी। यदि आप लंबे समय से किसी बड़े कार्य को करने के लिए योजना बना रहे थे तो वह इस सप्ताह साकार होती हुई नजर आएगी। खास बात यह कि आपके सपने को साकार करने में आपके इष्ट-मित्र तथा परिजन हर तरह से मददगार साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।
नौकरीपेशा और कारोबारियों की तरह यह सप्ताह छात्रों के लिए भी विशेष उपलब्धि लिए हुए रहने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यदि आप विदेश में अपना करियर कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने और एक दूसरे को जानने समझने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।