फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Oct 2024 04:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को करते समय आलस्य से बचना होगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को करते समय आलस्य से बचना होगा। इस सप्ताह करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा काम को टालने की प्रवृत्ति आपके लिए अत्यधिक नुकसान का कारण बन सकती है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। सप्ताह के मध्य में राजकीय कार्यों को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसके लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में परिश्रम के मुकाबले फल या फिर कहें लाभ और सफलता न मिलने के कारण आपके मन में हताशा के भाव जागृत हो सकते हैं। हीन मनोवृत्ति और घर-परिवार में कलह का माहौल आपके मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बनेगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी क्षमता से ज्यादा किसी चीज पर खर्च करने से बचना चाहिए। रिश्ते-नाते और प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधों के बीच अपने अहं को न आने दें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। कर्क राशि के जातक सेहत संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें