कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-मोटे कामों के लिए भी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-मोटे कामों के लिए भी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर की किसी महिला सदस्य की सेहत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर का सहयोग न मिलने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारी और अपने खान-पान को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। खाने-पीने में ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें जिससे आपको पेट संबंधी दिक्कतें होने की आशंका हो सकती है। सप्ताह के मध्य में व्यापार से जुड़े लोगों को कुछेक मुश्किलें झेलनी पड़ सकती है। मंदी और मार्केट में फंसे धन को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। यदि पैतृक संपत्ति या फिर कोई घरेलू विवाद चल रहा है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी में ले जाने के आपस में बातचीत के जरिए निबटाने का प्रयास करें अन्यथा आपको लंबे समय तक इसके लिए परेशान रहना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ आपको संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।