फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (27 May To 2 June): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 May 2024 04:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ प्रदान करने वाला है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप मिले हुए टारगेट को समय से पूर्व बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। 
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ प्रदान करने वाला है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप मिले हुए टारगेट को समय से पूर्व बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बरसेगी। जिनके सहयोग और समर्थन से मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी साख एवं सम्मान में इजाफा होगा। जो लोग उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत थे, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

व्यावसायिक मामलों में यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही राहतकारी सिद्ध होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। उनके संचित धन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार के लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। यदि आप राजनीति अथवा समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके कद एवं पद में वृद्धि संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और एकता कायम रहेगी। आपको घर के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें