फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (27 Feb-05 March) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Feb 2023 11:41 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे विवाद को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझा लेना बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं। बनते-बनते कार्यां में अचानक से कोई बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। ऐसे समय में कोई भी बड़ा निर्णय असमंजस की स्थिति में न लें। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। हालांकि यह समय नौकरीपेशा जातकों के लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही मुश्किलें कम होंगी। सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों की अनदेखी न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें