कर्क
कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ एक अड़चनें आएंगी लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनको दूर करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपने पराक्रम और मित्रों की मदद से से कठिन से कठिन चुनौती का सामना करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम के लिए सीनियर की तरफ से शाबाशी मिल सकती है। लंबे समय से अटका तबादला या प्रमोशन भी हो सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। आप जिस चीज में हाथ लगाएंगे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें और प्रदोष व्रत रखें।