कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ एक अड़चनों के बावजूद आपका दबदबा कायम रहेगा। अधिकारीगण आपके ऊपर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ एक अड़चनों के बावजूद आपका दबदबा कायम रहेगा। अधिकारीगण आपके ऊपर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से पूरी तरह से सावधान रहना चाहिए क्योंकि वे आपके कामकाज में बाधाएं डालने या फिर आपकी छवि को खराब करने का षडयंत्र रच सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कारोबार में धीमी प्रगति और व्यवसाय में मनचाहा लाभ न होने के कारण आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। यदि आप बीपी के मरीज हैं तो अपनी सेहत पूरा ख्याल रखें और वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतें।
कर्क राशि को सप्ताह के उत्तरार्ध में खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान घर की मरम्मत अथवा अन्या जरूरतों को पूरा करने के लिए जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस सप्ताह स्वयं के साथ माता की सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। खास बात यह कि आपके हर निर्णय में आपका लव पार्टनर पूरी तरह से साथ खड़ा रहेगा और आपकी ताकत बनेगा। हालांकि कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें। सुखी दांपत्य जीवन जीने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें तथा उसकी भावनाओं का आदर करें।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन शिवालय में शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं तथा शिवपुराण अथवा शिव चालीसा का पाठ करें।