फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Sep 2023 03:09 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग भी पूरी तरह से प्राप्त होगा। यदि आप मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या फिर कमीशन पर काम करते हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वाले लोगों के काम समय से पूरे होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए, अन्यथा थोड़ी सी भी लापरवाही आपके बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। यदि आप किसी योजना में धन निवेश करने की सोच रहें है या फिर आपका विचार कारोबार के विस्तार का है तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना बिल्कुल न भूलें। इस दौरान आपकी कोशिश अपने काम को बेहतर तरीके से करने की होगी लेकिन आपके निजी जीवन से जुड़ी दिक्क्तें ऐसा करने में बाधक बन सकती हैं। इस दौरान आप अपने हक और दायित्व दोनों पर विशेष ध्यान दें। भूमि-भवन से जुड़े मसले को इग्नोर न करें अन्यथा आपको बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें