कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह बड़ी मुसीबतों से छुटकारा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत दिलाने वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपके कार्य विशेष में आ रही अड़चन दूर होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। यदि किसी मामले को लेकर आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तो आपको इस सप्ताह उससे मुक्ति मिल सकती है। विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं अथवा मुकदमे आदि का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आप भूमि-भवन के विक्रय के लिए बहुत दिनों से योजना बना रहे थे उसकी कामना भी पूरी हो सकती है। खास बात कि इस संदर्भ की कई डील लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन उसी अनुपात में धन की आवक भी बढ़ेगी। इस दौरान आप खुद को मानसिक, शारीरिक रूप से आप स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी अन्यथा मौसमी बीमारी के चलते आपको शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।