कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपने स्वभाव और वाणी में नम्रता लाने की बहुत जरूरत रहेगी। इस सप्ताह किसी के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचें अन्यथा इससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह इस दिशा में किए गये आपके प्रयास सफल होंगे, लेकिन ऐसा करते समय लाभ और हानि दोनों पर खूब विचार कर लें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अकस्मात धन लाभ के योग बनेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्त्री सुख एवं संतान सुख की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो किसी मित्र की मदद से बात बन जाएगी। वहीं पहले से चले आ रहे संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। शिव मंत्र का प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से जप करें।