फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (23 to 29 December): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धैर्य, विवेक और साहस की परीक्षा देनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके सामने अचानक से कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं, जिनका हल निकालने के लिए आपको बड़ी सूझबूझ के साथ काम लेना होगा
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धैर्य, विवेक और साहस की परीक्षा देनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके सामने अचानक से कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं, जिनका हल निकालने के लिए आपको बड़ी सूझबूझ के साथ काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई चिंता आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामलों के चक्कर  में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं।
विज्ञापन


कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए तथा वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्कता बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। साथ ही साथ धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। नौकरीपेशा के कार्यों अचानक से बदलाव आ सकते हैं अथवा कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने के लिए मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। इस सप्ताह अधिक व्यस्तता के चलते चाहकर भी आप जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 
विज्ञापन




उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें