फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (19 to 25 August): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Aug 2024 06:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Cancer Weekly Horoscope : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को किसी भी फैसले को लेते समय जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को किसी भी फैसले को लेते समय जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। रिश्ते-नाते में मिठास बनी रहे और किसी प्रकार की गलतफहमी न पैदा हो इसके लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलें। यदि कार्यक्षेत्र पर हालात आपके अनुकूल नहीं हैं तो आप उससे बजाय भागने के उसे बेहतर बनाने का प्रयास करें। भूलकर भी आवेश में आकर नौकरी में बदलाव जैसा फैसला लेने से बचें।

सप्ताह के मध्य में घरेलू समस्याओं के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको आपके विरोधी आप पर हावी होने तथा आपके बनते काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। जीवन की तमाम आपाधापी के बीच आप सप्ताह के उत्तरार्ध में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को पाने के लिए धार्मिक-आध्यात्मिक स्थानों पर अपना समय बिताना पसंद करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में अपने आत्मीय और प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए दूसरों की भावनाओं और अपेक्षाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध एवं जल से अभिषेक तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें