फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (19 से 25 दिसंबर) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Dec 2022 01:05 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर कर्क राशि के जातकों के भी गजब का उत्साह बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 
विज्ञापन

इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर कर्क राशि के जातकों के भी गजब का उत्साह बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। बीते कुछ समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा। हालांकि आपको अपने खान-पान और दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। सीनियर की कृपा बरसेगी, जिससे पद या वेतन में वृद्धि संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना पर काम करेंगे। खास बात यह कि इसमें आपको अपने मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। घर-परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें और तुलसी जी की सेवा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें