फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (18 April To 24 April 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 17 Apr 2022 12:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके करियर का सपना साकार होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही सभी विघ्न-बाधाएं दूर होंगी। विशेष रूप से कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। संभव है कि फैसला आपके हक में आ जाए।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य भरा रहेगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को सप्ताह की शुरुआत में नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके करियर का सपना साकार होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही सभी विघ्न-बाधाएं दूर होंगी। विशेष रूप से कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। संभव है कि फैसला आपके हक में आ जाए। सप्ताह के मध्य में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा बड़े लाभ का कारण बनेगी। इस दौरान किसी प्रिय या प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात भी संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। जबकि पहले से प्रेम संबंध से जुड़े लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें