कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको पर न सिर्फ निजी जीवन से जुड़ी बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको पर न सिर्फ निजी जीवन से जुड़ी बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज में आने वाली मुश्किलें आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। इस दौरान आपका ध्यान अपने लक्ष्य से हटकर बेवजह के कार्यों में लग सकता है। आपका कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए आपको अपने टारगेट या फिर कहें मिले हुए टास्क को समय पर सावधानी के साथ पूरा करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को मिलाजुला कर चलने की आवश्यकता रहेगी। अपने अधीनस्थ से बुरा व्यवहार भूलकर भी न करें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत को लेकर सावधान रहने की विशेष आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं अथवा कोई पुराना रोग दोबारा से उभर सकता है। सेहत के प्रति भूलकर भी लापरवाही न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत के साथ आपके विरोधी या फिर कहें गुप्त शत्रु भी आपकी चिंता एवं भय का कारण बनेंगे। हालांकि आप अपने पराक्रम से उन पर काबू पाने में अंतत: कामयाब होंगे।
कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा ज्यादा बेहतर रहने वाला है। प्रेम संबंध में जल्दबाजी या फिर कहें उतावलेपन से बचें और लव पार्टनर की फीलिंग्स का ख्याल रखें। कठिन समय में जीवनसाथी संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।