फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (17-23 October) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Oct 2022 12:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा करने के लिए आपको परेशानी उठानी पड़े।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा करने के लिए आपको परेशानी उठानी पड़े। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में या फिर किसी के बहकावे में आकर ऐसा करने से बचें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। करिअर-कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला असमंजस की स्थिति में तो बिल्कुल भी न लें। यदि संभव हो तो बड़े फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें या फिर किसी शुभचिंतक की सलाह जरूर लें। जो लोग विदेश से जुड़े करिअर-कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं, उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। जो लोग किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है और उन्हें अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलेंं आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार या फिर उससे मिलने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और सफेद चंदन से तिलक करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें