फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (17-23 April) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Apr 2023 10:24 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य करने से बचना होगा अन्यथा पास आई सफलता आपसे छिटक कर दूर जा सकती है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य करने से बचना होगा अन्यथा पास आई सफलता आपसे छिटक कर दूर जा सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करें। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे और आपको कोई अवसर प्राप्त होता है तो उसे हाथ से बिल्कुल न जाने दें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में उन्हें कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। सेहत संबंधी समस्याएं भी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य बना रहेगा। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार बनेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चीनी मिलाकर चढ़ाएं और भगवान शिव के मंत्रों का रुद्राक्ष की माला से जप करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें