कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। करिअर-कारोबार की दिशा में किए गए सभी प्रयास पूरी तरह से सफल साबित होंगे। विदेश से जुड़े कारोबार को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान जीवन से जुड़े किसी मसले का हल निकालने के लिए जरा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें। इस सप्ताह वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा मध्यम रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ बामुश्किल ही मुलाकात और बात हो पाएगी, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर ही कोई कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा सामाजिक बदनामी और बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर तांबे के लोटे से शिवलिंग को जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।