कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका पड़ा काम पूरा हो जाएगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका पड़ा काम पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की मनोकामना पूरी होगी। यह सप्ताह कांट्रैक्ट तथा कमीशन पर काम करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। किसी शुभचिंतक की मदद से उन्हें कोई बड़ा काम मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे।
यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर सुलह-समझौता हो सकता है। यदि आप लंबे समय से विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उस राह में आ रही अड़चनें स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। यदि आपकी किसी रिश्तेदार अथवा परिवार के सदस्य के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो किसी बुजुर्ग सदस्य की मदद से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।