कर्क
कर्क राशि के जातकों को सप्ताह किसी भी काम को बेहद सावधानी और समझदारी के साथ करने की जरूरत रहेगी अन्यथा उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपका काम बिगाड़ने में लगे रहते हैं। साथ ही साथ आपको उन लोगों से भी उचित दूरी बनाई रखनी होगी जो आपके जरिए अपने काम को सिद्ध करने की जुगत लगाते रहते हैं। शेयर बाजार, सट्टा आदि में धन लगाने से बचें और किसी भी जोखिम भरी योजना या व्यवसाय में धन लगाने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फल देने वाली साबित होगी। कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के उत्तरार्ध में घर और कायक्षेत्र के बीच सामंजस्य बनाने में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सप्ताह के अंत में किसी तीर्थ स्थल या पर्यटन स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर या फिर अपने घर में शिवलिंग को जल दें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।