फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 11 Jul 2022 12:39 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार को लेकर सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार को लेकर सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में लापरवाही न बरतें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। वहीं कारोबारियों को व्यवसाय के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बाजार में फंसा पैसा उनकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को हल करते समय अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें,अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रयास करें कि परिवार के सदस्यों के साथ होने मतभेद मनभेद में न बदलने पाए। सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक कार्यों में रुचि जगेगी और उनसे जुड़ाव होगा। इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक नजर आएंगे, लेकिन उसे सही रखने के लिए आपको अपने खान-पान के साथ दिनचर्या को भी सही करना होगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता तो बनी रहेगी लेकिन जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा सबब बन सकती है।

उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग पर दूध और शुद्ध जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें