फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (11 To 17 April 2022): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 10 Apr 2022 12:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके काम किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। यदि आपने कोई कर्ज ले रखा है तो उसे भी चुकता करने के योग बनेंगे।
विज्ञापन
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके काम किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। यदि आपने कोई कर्ज ले रखा है तो उसे भी चुकता करने के योग बनेंगे। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से किसी ऐसी योजना से जुड़ाव होगा, जिससे भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अत्यंत ही अनुकूल कहा जा सकता है। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेते समय परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी आपके निर्णय की प्रशंसा करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार को बढ़ाने के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होकर विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें