फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (11-17 September) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Sep 2023 12:48 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से आप अपने सोचे हुए काम को समय पर कर पाने में कामयाब होंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े काम में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। किसी योजना या फिर बाजार में फंसा हुआ धन निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी कोई बड़ी अड़चन दूर होने पर आपको राहत मिलेगी। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से वह खत्म हो जाएगी और आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। यह पूरा सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए है, लेकिन फिर भी आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी के साथ धन का लेन-देन करते समय और किसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए। सेहत सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें