फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (10 to 16 Feb): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Feb 2025 09:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Kark Rashifal: व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन का लेनदेन करते समय तथा कारोबारी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को आधा-अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। किसी भी कार्य में मनचाही सफलता को पाने के लिए उसे उसे पूरे मनोयोग के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें। 

सप्ताह के पूर्वार्ध में भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण कार्यों में व्यवधान एवं विलंब देखने को मिल सकता है। इस दौरान किसी भी कार्य को टालने की स्थिति आपके लिए घातक साबित हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन का लेनदेन करते समय तथा कारोबारी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद है। 
विज्ञापन


Mercury Transit 2025: बुध करेंगे अपनी नीच राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को रहना होगा जरा बचके
विज्ञापन


सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चों के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम एवं प्रयास की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी एवं व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें