फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 09 May 2022 12:49 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करके चलेंगे।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करके चलेंगे। इस सप्ताह आप उतना ही पैर फैलाएं जितनी आपकी चादर है। कहने का तात्पर्य यह है कि सूझ-बूझ और बजट बनाकर चलने पर ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर बगैर किसी आर्थिक दिक्कत के पूरे हो पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप अपने प्रमोशन या तबादले का इंतजार कर रहे थे तो संभव है कि आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो जाए। यदि आप करोबार का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो एक बार शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। परिवार संग पिकनिक या लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। 

उपाय : देवों के देव महादेव की प्रतिदिन साधना और उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें