फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (09-15 Jan) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Jan 2023 03:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क
विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। स्वजनों से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग न मिलने पर मन थोड़ा दु:खी रहेगा। मनचाहे रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को कठिन परिश्रम पर ही मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रहेगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। इस दौरान अपने बुजुर्गों या फिर शुभचिंतकों की राय को नजरंदाज न करें। व्यवसाय में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और जोखिम भरे निवेश से बचें। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को बजाय विवाद के संवाद से दूर करें। कठिन समय में
जीवनसाथी परछाईंं की तरह साथ खड़ा रहेगा और आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें